Tuesday, October 20th, 2026

अमित शाह ने की 'नारायणी सेना बटालियन' की घोषणा, बताया बीजेपी का रोडमैप 

पश्चिम बंगाल
 पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों होने है। इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। अब तक जो लड़ाई सामने आ रही है, वो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। चुनावी सीजन में राज्य के विभिन्न वर्गों को खुश करने के लिए राजनीतिक दल अलग-अलग लुभावने वादे कर रहे हैं। उत्तर बंगाल में राजवंशी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुरुवार को अर्धसैनिक बलों में एक नई 'नारायणी सेना बटालियन' की घोषणा की। साथ ही कहा कि ट्रेनिंग सेंटर का नाम 'वीर चीला रॉय' के नाम पर रखा जाएगा। वहीं उन्होंने बंगाल में जय श्री राम के नारे को लेकर भी ममता बनर्जी को घेरा। गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए बंगाल के रण में उतर चुके हैं। 

गुरुवार को उन्होंने बंगाल के कूचबिहार में चौथी परिवर्तन यात्रा की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं को राज्य में लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी बंगाल में केंद्र की आयुष्मान भारत सहित केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं कर रही हैं। देशभर में करोड़ों लोगों को आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त सर्जरी का लाभ मिला है। यहीं नहीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना को भी वो रोक रही हैं और किसानों को इसके लाभ से वंचित कर रही हैं। 

बंगाल में जय श्री राम बोलना गुनाह वहीं जय श्री राम बोलने के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि बंगाल के अंदर माहौल ऐसा कर दिया कि जय श्री राम बोलना माने गुनाह है। अरे ममता दीदी बंगाल में जय श्री राम नहीं बोला जाएगा तो क्या पाकिस्तान में बोला जाएगा। शाह ने कहा कि ममता दीदी को 'जय श्रीराम' बोलने से अपना अपमान लगता है, क्यों ममता दीदी आपको क्यों यह अपमान लगता है। दुनियाभर में करोड़ों लोग श्रीराम को याद करके गौरव महसूस करते हैं।

 मगर आपको तकलीफ होती है। दिलीप घोष का विवादित बयान, कहा-'ममता रॉयल टाइगर नहीं बिल्ली जैसी हैं, पार्टी के लोग भी नहीं डरते' 'सोनार बांग्ला' के सपने को पूरा करने का वादा अमित शाह ने कूच बिहार की रैली में पांच साल में पश्चिम बंगाल में 'सोनार बांग्ला' के सपने को पूरा करने का भी वादा किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता से बीजेपी को वोट देने की अपील की। उत्तर बंगाल के लिए भाजपा के रोड मैप की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि हम 2021 में सत्ता में आते ही न केवल नारायणी सेना बटालियन बल्कि हम राजवंशी कल्चरल सेंटर, टूरिस्ट सर्किट और ठाकुर पंचानन स्मारक केंद्र को उनकी मूर्ति के साथ स्थापित करेंगे। राजवंशी सांस्कृतिक केंद्र की लागत 500 करोड़ रुपये, जबकि पंचानन बर्मन की मूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये की लागत लगाएंगे।
 

 

#अमित शाह

Source : Agency

पाठको की राय